Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:10 am

Thursday, July 9, 2026, 4:10 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

निशुल्क चिकित्सा शिविर लोगों के लिए रहा फायदेमंद

राखी पुरोहित. जोधपुर

किला रोड़ स्थित रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ पर्यावरण एवं विकास ट्रस्ट एवं श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गौत्रिय कुलदेवी विकास समिति व लॉयन्स क्लब जोधपुर मरूधरा एवं लॉयन्स क्लब इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-2 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर (परामर्श एवं जाँच) लोगों के लिए फायदेमंद रहा।

समिति अध्यक्ष गणेश वल्लभ व्यास एवं नंदकिशोर ओझा ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. मयंकसिंह कॉर्डियोलोजी, डॉ. दिपांशु राव रेस्पिरेट्री, डॉ. शिवम् शर्मा ऑर्थोपेडीक द्वारा परामर्श सेवायें प्रदान की गई। समिति के हरिश ओझा एवं सुरेश ओझा ने बताया कि शिविर में लगभग 125 रोगियों की ई.सी.जी., ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पीएफटी बीएमडी एवं चेस्ट एक्स-रे इत्यादि की जांच की गई। राजकुमारी दवे ने बताया कि शिविर के समापन कार्यक्रम में समिति की ओर से सभी चिकित्सको एवं सेवार्थियो का माल्यार्पण कर मोमेंटो प्रदान किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor