Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:50 am

Sunday, August 23, 2026, 7:50 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज…साइक्लिंग में झलका उत्साह

शिव वर्मा. जोधपुर 

सहायक प्रशिक्षण, केन्द्र सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर में “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” नारे के साथ साइक्लिंग अभियान
सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में 25.01.2026 रविवार सुबह किया गया। कार्यक्रम एम एल गर्ग, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।  “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” कार्यक्रम के तहत साइक्लिंग अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सीमांत मुख्यालय राजस्थान व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के समस्त अधिकारी गण, अधिनस्थ अधिकारी गण व अन्य कार्मिको ने भाग लिया। साइक्लिंग अभियान को एमएल गर्ग, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के मुख्य कैम्पस से प्रारम्भ होकर जोधपुर शहर के मंडोर गार्डन से नागोर रोड होते हुये वापिस सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के मुख्य कैम्पस पर समाप्त हुई। साइक्लिंग अभियान को देखने के लिए जोधपुर की आम जनता में काफी उत्साह था। कार्यक्रम मनाने का मकसद युवाओं के साथ साथ आम लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मोटापे से लड़ने और राजाना व्यायाम करने के लिए जागरुक करना था। कार्यक्रम के समाप्ति पर एम एल गर्ग, महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम हमारे देश की फिटनेस को बनाये रखनें के लिए जरूरी है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम हम आयोजित करतें रहेगें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor