Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हिंदू सम्मेलन : युवाओं को नशे से बचाने पर जोर

जोधपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर चल रहे हिंदू सम्मेलन के तहत शहर में रविवार को 10 स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए गए । महानगर कार्यवाह भरत जांगिड ने बताया कि महामंदिर नगर के बीजेएस शिव मंदिर में मुख्य वक्ता राजस्थान क्षेत्र संपर्क प्रमुख श्याम मनोहर ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की एकता अखंडता के लिए आज समय है सभी को एकजुट होना होगा। हमारे समाज में विविधता है लेकिन एक होंगे तो समाज अपनी संस्कृति धर्म और मूल्यों की रक्षा के लिए समर्थ होगा।

हमारा समाज ही राष्ट्र में शांति प्रेम और सहिष्णुता का परिचायक है । हिंदू कभी असहिष्णु नहीं हो सकता वो कभी अधर्म और अशांति के रास्ते पर नहीं चल सकता । माधव नगर की डिगाड़ी बस्ती में हुए कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह डॉ मनोहर सिंह ने हिंदू धर्म संस्कृति का जीवन में महत्व विषय पर बोलते हुए कहा कि हमारा धर्म ही संस्कृति का आधार है। जो हमें जीवन के मूल्यों को समझाते हुए उस पर चलने की प्रेरणा देता है । हिंदू धर्म ने दुनिया को योग और जीवन के जीने की कला को सिखाया है । कार्यक्रम में पांचाला सिद्धा पीठ के पीठाधीश्वर संत सुरजनाथ महाराज का सानिध्य रहा। इसी प्रकार विवेकानंद नगर की संगरिया बस्ती में प्रांत के धर्म जागरण संयोजक देवेंद्र प्रकाश , चेनपुरा बस्ती में सह कार्यवाह अशोक कुमार मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। भारत माता बस्ती का कार्यक्रम विहिप कार्यालय के भारत माता मंदिर मंदिर परिसर में हुआ । जिसमें मुख्य वक्ता सह कार्यवाह महादेव ने कहा कि आज हिंदू समाज के सामने हजारों चुनौतियां खड़ी है लेकिन एकजुटता से सभी का समाना करने में हम सक्षम भी है। शिक्षा और समाज को जागरूक कर परिवर्तन की बयार हम ला सकते हैं। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करनी होगी ।वो देवी स्वरूपा उनको सम्मान देना होगा ।

यह संस्कार से ही हम आगे बढ़ेंगे । युवाओं को नशे से दूर रहना होगा और राष्ट्र के नव निर्माण में योगदान देना होगा। कीर्ति नगर की विश्वकर्मा बस्ती में मुख्य वक्ता विहिप के पंडित राजेश दवे ने कहा कि हिंदू धर्म ने ही सही मायने में राष्ट्र का विकास किया जो हमें सिखाया गया। धर्म ने ही हमें देशभक्ति और सेवा का पाठ पढ़ाया । हमने ही दुनिया में शांति का संदेश दिया । इस अवसर पर महानगर के सभी सम्मलेन संयोजक सह संयोजक सहित वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में लगे रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor