Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 8:42 am

Tuesday, August 25, 2026, 8:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सुरीले गीतों ने मचाई धूम, सुरीली सूर्यनगरी मंच ने मनाया वार्षिकोत्सव

शिव वर्मा. जोधपुर

सुरीली सूर्यनगरी मंच की ओर से रविवार को होटल श्रीराम एम्पायर में अपना वार्षिक महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में गायक कलाकारों द्वारा अपनी सुरीली प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें प्रमुख अशोक कड़ेला (संयोजक), देवराज चौहान, बीना चौहान, घनश्याम सांखला, कोमल कडेला, आनन्द कश्यप, अतुल वर्मा, जितेन्द्र ओझा, आशीष कनोजिया, दुर्गा चौहान, एल सी खन्ना, के के व्यास, डॉ. पुखराज गोयल, दिनेश टाक, मनोज मोदी, सरोज भोजवानी, सुनीता वर्मा, सेठाराम धांधू कमल राज सोनगरा, शिल्पा सोनी, महावीर शर्मा, आशा टाक, रीना विष्ट, अनिता परिहार, सहित अन्य कलाकारों ने अपनी सुमधुर गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रीमती प्रेम धनदेव (अति. पुलिस अधीक्षक), श्री महेश पंवार (पूर्व सचिव राज. संगीत नाटक अकादमी), श्री किशोर सिंह चौहान (निदेशक, पब्लिक न्यूज, दिल्ली), श्री आर जे. विजय (से.नि.वरि. उद्घोषक, आकाशवाणी), श्री भानु पुरोहित (से. नि.वरि. उद्घोषक, आकाशवाणी), श्रीमती कविया पंवार (गायिका एवं उद्घोषिका, आकाशवाणी), श्रीमती गुलनाज खान (उद्घोषिका, आकाशवाणी), श्री दमोदर परिहार (निदेशक, विद्यार्थी जोन, लाइब्रेरी), श्रीमती संतोष पुरोहित (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), ने पधार कर समारोह की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में मंच संचालन शंकर लाल गोयल और वल्लभ सोनी द्वारा किया गया। संयोजक अशोक कड़ेला ने बताया कि इस मंच का उददेश्य- गायन क्षेत्र में आगे बढ़ने वाली प्रतिभाओं को एक स्वतंत्र मंच प्रदान करना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor