Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:50 am

Sunday, August 23, 2026, 7:50 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजकीय उप्रावि में मनाया गणतंत्र दिवस पर्व

शिव वर्मा. जोधपुर 

लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव के संयुक्त तत्वाधान में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया। मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जोहरी द्वारा और लॉयंस क्लब एक्टिव के अध्यक्ष उषा गर्ग द्वारा झंडारोहण किया गया। क्लब अध्यक्ष शिव सागर ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि जॉन अध्यक्ष लॉयंस क्लब इंटरनेशनल की क्षेत्रीय अध्यक्ष मंजुला अरोड़ा और सिद्धि जोहरी थी। कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई, बच्चों ने नृत्य किया। भांगड़ा और डांस किया और गणतंत्र दिवस के बारे में बात की।  सिद्धि  जौहरी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपडेट रहना चाहिए और अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।

मोबाइल कम देखना चाहिए। आज क्लब की तरफ से 100 बच्चों के लिए स्टील की प्लेट्स दी गई और सभी के लिए लड्डू और फ्रूट्स और टीचर्स के लिए भी नाश्ते की व्यवस्था की गई। टीचर्स को क्लब की तरफ से उपहार भी दिए गए। जोन अध्यक्ष मंजुला अरोड़ा ने बताया कि लायंस क्लब के सेवा कार्य एक्टिव के बहुत लगातार चलते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में हर जगह वह अपने उपस्थिति दर्ज करता है और तुरंत लोगों के लिए सर्दी और गर्मी में भी विशेष सेवा कार्य किए जाते हैं और राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजकीय संस्कृत विद्यालय द्वारा बहुत जरूरत है। आज स्कूलों में कुछ करने की वहां पर कई बार कंफर्टेबल्स कुर्सियां पानी की टंकियां स्टील की टंकियां दरियां क्लास खाने की प्लेट्स सब जगह स्कूलों में दी जाती है और कई जरूरतमंदों के लिए हर तरह की साधन सुविधा जो क्लब के द्वारा बनती है की जाती है । इस अवसर पर जसवंत सिंह सिसोदिया, चंचल पूनिया, वंदना कंवर गहलोत, जिज्ञासा, दीपिका और स्कूल की बहुत सारी इंटर्नशिप की टीचर्स उपस्थित थीं। अंत में स्कूल के अध्यापिका वंदना कंवर गहलोत ने लायंस क्लब का आभार प्रकट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor