Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ कर्मचारी समिति : गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठजनों व प्रतिभाओं का किया सम्मान

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ कर्मचारी समिति, अरिहंत नगर, पाल रोड़ स्थित छात्रावास में 26 जनवरी, सोमवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ।

समिति के सचिव उदाराम सुथार ने बताया कि भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. चांदनी जांगिड़, सीए प्रियंका जायलवाल व विशिष्ट अतिथि कंवरीलाल जांगिड़ के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामदीन ने की। संचालन नलिनी राजोतिया ने किया। मुख्य अतिथियों और उपस्थित गणमान्य समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा ध्वज फहराया गया। मुख्य अतिथियों का समिति अध्यक्ष रामदीन द्वारा साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात समाज के लगभग 15 वरिष्ठजनों को साफा, श्रीमद्भागवत गीता, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रावास में आयोजित खेल-कूद व सामान्य-ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

समारोह में समिति के आशाराम जांगिड़, मंजूलता शर्मा, इंदु शर्मा, लालचंद शर्मा, विजेंद्र कुमार जायलवाल, कैलाश जांगिड़, राधाकृष्ण, श्रीलाल शर्मा, छग्गाराम जांगिड़, मनोहर लाल, पंकज सहित समाज के कई प्रबुद्धजन और छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor