समारोह का आग़ाज़ बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास करेंगे
चित्र प्रदर्शनी में दो दर्जन से अधिक युवा चित्रकारों के चित्र प्रदर्शित किये जाएंगे
राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. बीकानेर
नगर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र जुबिली नागरी भण्डार, बीकानेर अपने 117वें स्थापना दिवस एवं वसंतोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय समारोह का आयोजन कल से करने जा रहा है। जुबिली नागरी भण्डार बीकानेर के अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षाविद् विद्यासागर आचार्य एवं मंत्री डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि तीन दिवसीय समारोह का आग़ाज़ 12 फरवरी को सुबह 11:00 बजे राजमाता सुदर्शन कला दीर्घा में युवा चित्रकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी के साथ होगा।
तीन दिवसीय समारोह के प्रेस प्रभारी शायर क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास करेंगे। चित्र प्रदर्शनी के संयोजक मनोज सोलंकी भोज होंगे। चित्र प्रदर्शनी आयोजन के तीनों दिन सुबह 11बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।



