Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 7:07 am

Tuesday, August 25, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

16.18 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा नोखा रेलवे स्टेशन

अमृत स्टेशन योजना-नोखा रेलवे स्टेशन पर तीव्र गति से चल रहा पुनर्विकास का कार्य

नोखा स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तीव्र गति से प्रगति पर] 40 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

डीके पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर मंडल के नोखा रेलवे स्टेशन का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 06 अगस्त 2023 को अन्य 508 स्टेशनों के साथ किया गया l

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुनर्विकसित नोखा स्टेशन पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन से यात्रियों को बेहतर और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

डीआरएम ने बताया कि नोखा स्टेशन पर पुरानी स्टेशन बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य पूरा किया जा चुका है। नई बिल्डिंग के पास कि सिग्नल, टेलीकॉम एवं इलेक्ट्रिक केबल प्रणाली को सुव्यवस्थित कर दिया गया है। नई बिल्डिंग में विशिष्ठ अतिथि कक्ष, स्टेशन अधीक्षक और नए वेटिंग हॉल के छत लेवल का कार्य प्रगति पर है। साथ ही नए बुकिंग कार्यालय के छत लेवल का कार्य पूरा कर लिया गया है। स्टेशन पर इलेक्ट्रिक रूम इत्यादि भवनों का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के तहत विशिष्ट अथिति कक्ष, यात्रियों के वाहनों हेतु पार्किंग सुविधा मुख्य द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया इत्यादि का निर्माण कार्य किया जायेगा।

नोखा स्टेशन पर 16.18 करोड़ की लागत से निम्न कार्य करवाए जाने की योजना तैयार की गई है

1. स्टेशन की ओर आने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान तथा सर्कुलेटिंग एरिया के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यl
2. दो पहिया, चौपहिया के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधाl
3.यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए बरामदे (पोर्च) का प्रावधान।
4. नये अतिथी–कक्ष (वीआईपी रूम) का प्रावधान।
5. दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश – कक्ष का प्रावधान।
6.स्टेशन पर महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग शौचालयों के साथ बेहतर सुविधाएं तथा सर्कुलेटिंग एरिया में पे एण्ड यूज शौचालय का प्रावधान।
7. स्टेशन भवन के बाहरी और आंतरिक भाग का सुधार, 12 मीटर चौड़े ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का प्रावधान।
8. नये प्लेटफार्म आश्रयों (सेल्टर्स) का प्रावधान, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं सहित नये शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ का प्रावधान जिसमें सभी सुविधाओं तक दिव्यांग जनों की पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त स्थान पर लगाना।
9. बेहतर संकेत चिन्हों का प्रावधान, स्टेशन पर होर्डिंग व स्मारकीय झंडों का प्रावधान और बेहतर फर्नीचर का प्रावधान।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor