Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बीकानेर:- विद्यार्थी प्रतिभा को मिलेगा मंच : विक्टोरियस स्कूल में तीन दिवसीय चिल्ड्रन टैलेंट मीट का आयोजन

 

बीकानेर/मुकुंद व्यास:-

विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विक्टोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीकानेर द्वारा 3 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक चिल्ड्रन टैलेंट मीट (तीन दिवसीय कैंप) का आयोजन किया जा रहा है।

इस तीन दिवसीय आयोजन में विद्यार्थी ड्रामा, आर्ट एंड क्राफ्ट, आउटडोर गेम्स, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता सहित अनेक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक सोच का विकास होगा।

आयोजन के अंतर्गत इनडोर गतिविधियाँ विद्यालय के एक्टिविटीज हॉल में तथा आउटडोर खेल प्रतियोगिताएँ श्री महानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएंगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन विक्टोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीकानेर द्वारा किया जा रहा है, जबकि न्यूज 7 जोन मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान कर रहा है।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की

Mukund
Author: Mukund