Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:03 am

Thursday, July 9, 2026, 9:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विकसित भारत संकल्प यात्रा : प्रधानमंत्री मोदी आज लाभार्थियों से करेंगे संवाद

सभी विधानसभा मुख्यालयों पर भी होंगे कार्यक्रम

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. बाड़मेर

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों से 16 फरवरी, शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संवाद करेंगे। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम आदर्श स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। वही जिले के सभी विधानसभा मुख्यालयों पर भी उक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यवाहक जिला कलक्टर सिद्धार्थ पलनीचामी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को समाज के वंचित पात्र परिवारों तक पहुंचाया गया। इस दौरान जिले में केंद्रीय योजनाओं से हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है। ऐसे ही लाभार्थियों से प्रधानमंत्री लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक संवाद कार्यक्रम शुक्रवार, 16 फरवरी को सवेरे 10 बजे से आयोजित किया जाएगा, जो इस बार वृहद स्तर पर आयोजित होगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम आदर्श स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमे पांच से सात हजार लोग भाग लेंगे। इसी तरह शिव, चौहटन और गुड़ामालानी विधानसभा मुख्यालयों पर भी इसी दिन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमे हजारों लोग भाग लेंगे। सभी कार्यक्रमों में वीडियो वॉल लगाई जाएगी, जिनसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे और इसके बाद मंत्री, विधायक एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। संवाद कार्यकमो के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए जिला कलेक्टर ने विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए अलग अलग विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे है और सबंधित उपखंड अधिकारीयो को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor