Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:28 am

Sunday, August 23, 2026, 6:28 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रधानमंत्री मातृ वंदना : राष्ट्रीय स्तर पर जारी मासिक रैंकिंग में राजस्थान प्रथम

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी बधाई

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जयपुर

उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने आईसीडीएस राजस्थान को एक बार फिर से प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में राष्ट्रीय स्तर पर जारी होने वाली मासिक रैंकिंग, (जनवरी 2026) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आईसीडीएस की ओर से सितम्बर 2025 में प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान करने के पश्चात पुनः जनवरी 2026 में भी प्रथम स्थान प्राप्त करना गर्व की बात है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा अच्छा कार्य किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा निरंतर कीर्तिमान रचे जा रहे हैं, जिसमें उक्त उपलब्धियों के साथ ही पिछले वर्ष 2025 में विभाग को पोषण माह में दूसरा तथा पोषण पखवाड़ा में प्रथम स्थान मिलना भी उल्लेखनीय उपलब्धि है।

आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि राजस्थान के प्रथम स्थान के साथ ही उक्त मासिक रैकिंग में कर्नाटक दूसरे स्थान पर तथा असम तीसरे स्थान पर है। वहीं महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश क्रमशः चौथे और पाचंवे स्थान पर हैं।

उल्लेखनीय है कि देश के सभी जिलों में 01 जनवरी 2017 से “प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना” (PMMVY) लागू है। नई गाईडलाइन के अनुसार 1 अप्रेल 2023 से प्रथम बच्चे पर निर्धारित शर्तों को पूरी करने पर दो किस्तों में कुल राशि रू. 5000/- (3000/- एवं 2000/-) का लाभ प्रदान किया जा रहा है। 1 अप्रेल 2022 से दूसरे बच्चे के जन्म पर (केवल लड़की होने पर) निर्धारित शर्तों एवं दस्तावेज के प्रमाणीकरण उपरान्त एकमुश्त राशि रू. 6000/- का लाभ प्रदान किया जा रहा है। नवीन पोर्टल पर पंजीकरण 1 अप्रेल 2023 से प्रारम्भ किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor