Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:18 am

Sunday, August 23, 2026, 5:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कायमखानी क्रिकेट सीजन–2 टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पहले दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले

राखी पुरोहित. जोधपुर 

कायमखानी क्रिकेट सीजन–2 टूर्नामेंट का शुभारंभ माता का थान स्थित एल.एस. सांखला क्रिकेट ग्राउंड में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए, जिनमें सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पहले मुकाबले में चाहत क्लब ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मैच में लिबर्टी क्लब ने साजिद खान की शानदार 58 रनों की पारी और कप्तान सोहेल खान की उम्दा फील्डिंग के दम पर 28 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। तीसरा मुकाबला कादरी सुपर किंग बनाम कायमखानी बम्बा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कादरी सुपर किंग की टीम 77 रनों पर सिमट गई। जवाब में कायमखानी बम्बा ने मात्र 8.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर आसान जीत दर्ज की।

चौथा मुकाबला जिलानी क्लब और चाहत क्लब के बीच खेला गया, जिसमें जिलानी क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 34 रनों से जीत हासिल की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजीज खान मालवान, साबिर खान खोखर, अनवर खान (पीटीआई), इकबाल एच. कायमखानी, रईस खान, मुमताज खान सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट की सराहना की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor