Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:01 am

Thursday, July 9, 2026, 9:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती-2023 : प्रारम्भिक उत्तर कुंजी जारी, परीक्षार्थी 20 से 22 फरवरी तक दर्ज करवा सकते हैं अपनी आपत्ति

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जयपुर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 04 फरवरी, 2024 को आयोजित कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती-2023, (परीक्षा कोड-77) का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी प्रश्न अथवा इसके इनके उत्तर के सबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 20 फरवरी,2024 00ः01 बजे (मध्य रात्रि) से 22 फरवरी, 2024 11ः59 बजे (मध्य रात्रि) तक अपनी आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं। बोर्ड सचिव श्री संजय कुमार माथुर ने बताया कि प्रत्येक आपत्ति का शुल्क रू. 100/- निर्धारित किया गया है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जायेगी। आपत्तियों के लिये पोर्टल पर Standard Authentic पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाईन सलग्न परीक्षार्थी द्वारा आपत्ति शुल्क के पेटे अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नहीं होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor