राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. बाड़मेर
राजस्थान विकास सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार सोनी ने गुरूवार को बाड़मेर जिला परिषद मंे अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला।
पदभार संभालने के उपरांत अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति एवं मोनेटरिंग की रहेगी। इसके अलावा राज्य सरकार के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करवाने का प्रयास किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनी ने जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी से मिलकर बाड़मेर जिला परिषद मंे नव पदस्थापन के बारे मंे अवगत कराते हुए कार्यभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान विकास सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनी इससे पहले प्रदेश मंे विभिन्न स्थानांे पर कार्यरत रह चुके है।



