Explore

Search

Saturday, April 18, 2026, 6:33 pm

Saturday, April 18, 2026, 6:33 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

मारवाड़ी अश्व अपनी धरोहर है इसको बढ़ावा व संरक्षण देना बड़ी बात है : पूर्व नरेश गज सिंह

11वें राष्ट्रीय मारवाड़ हॉर्स शॉ का हुआ रंगारंग शुभारंभ, अनेक राज्यों के मारवाड़ी नस्ल के घोड़े ले रहे हैं भाग
पूर्व नरेश गज सिंह ने किया होर्स शो का विधिवत शुभारंभ, अदंत बछेरी प्रतियोगिता में गजेंद्र सिंह खुड़ी की बछेरी प्रथम रही
दूध दांत बछेरी ( एफ एस ) में सिद्धार्थ कटेवा की बछेरी फिजा प्रथम रही, दो दांत बछेरी में बबलू शेख महाराष्ट्र की कयारा प्रथम रही
दूध दांत बछेरा में हरपाल सिंह जडेजा गुजरात का शिवालिक प्रथम रहा, दूध दांत बछेरा (एफएस ) में मगराज सिंह जालौर का विजय राज प्रथम रहा

शिव वर्मा. जोधपुर

पूर्व नरेश गज सिंह के मुख्य आतिथ्य में ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी व मारवाड़ी हॉर्स स्टड बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दो दिवसीय मारवाड़ हॉर्से शॉ -2026 का शनिवार को महाराजा गज सिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो ग्राउंड, महाराजा उम्मेद सिंह एयरपोर्ट रोड पर रंगारंग समारोह के साथ शुभारंभ हुआ।

ध्वजारोहण व मार्च पास्ट के साथ हुआ रंगारंग शुभारंभ

ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसाइटी व मारवाड़ हॉर्स स्टेड बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी आफ इंडिया जोधपुर के सचिव इंद्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पूर्व नरेश गज सिंह ने विधिवत ध्वजारोहण करके व मार्च पास्ट की सलामी लेकर एवं अश्वों के देवता रेवत जी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं पूजा करके शुभारंभ किया। इस अवसर पर हुए रंगारंग शुभारंभ में मार्च पास्ट में सबसे आगे राज परिवार के मारवाड़ स्टड के राज सूरज, राज कीर्ति, राज चन्द्रा व राज तेजस्विनी के साथ फ्लैग होल्डर नरेंद्र सिंह, बालसमंद लेक पैलेस की बग्गी, उदयपुर पैलेस के बैंड व राज स्वरूप व नागराज घोड़े, जसवंत सिंह जसोल फॉर्म के घोड़े, अजीत सिंह नारलाई व दलपत सिंह नारलाई के घोड़े, एसएस के स्टड फार्म के मिर्जा घोड़े सज्जे धज्जे व नृत्य करते हुए चल रहे थे, मेहरानगढ़ बैंड, बीएसएफ बैंड, पुलिस बैंड,सुंदर बैंड की समधुर स्वर लहरियों ने दर्शकों की तालियां बटोरी।

मारवाड़ी अश्व अपनी धरोहर है इसको बढ़ावा व संरक्षण देना बड़ी बात है

इस अवसर पर उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नरेश गज सिंह ने कहा कि मारवाड़ी अश्व अपनी धरोहर है, इसको बढ़ावा व संरक्षण देना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ हॉर्स शॉ का यह 11 वां आयोजन है। इसमें क्वालिटी व संख्या बढी है। देश के अलग-अलग राज्यों के घोड़े यहां आ रहे हैं, यह मारवाड़ी घोड़े यही से गए हैं और ब्रिड होकर वापस इस शो में आ रहे हैं। इस शो में आकर पुरस्कार प्राप्त कर रहे हैं। यह अश्व पालको के लिए बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसाइटी व मारवाड़ी हॉर्स स्टड बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी आफ इंडिया द्वारा रजिस्टर्ड घोड़े ही इसमें भाग ले सकते हैं। इससे ब्रिड की गुणवत्ता व स्टैंडर्ड बना रहता है। उन्होंने कहा कि विदेश में भी मारवाड़ी घोड़े जा रहे हैं, लेकिन अभी इनकी संख्या कम है। कुछ समय पहले बांग्लादेश के राष्ट्रपति की बग्गी के लिए भी 6 मारवाड़ी अश्व का निर्यात हुआ था। विदेश में मारवाड़ी अश्व के बेस्ट स्टॉक ही भेजे जा सकते हैं। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। अमेरिका व स्पेन में भी मारवाड़ी अश्व गए जो वहा ब्रिडिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनका स्पोर्टस के लिए भी ट्राई किया जा रहा है। मारवाड़ हॉर्स शॉ में स्पेन की ओलंपियाड कैथरीन डेसबैलट्स भी आई हुई है जो ड्रेसाज के बारे में ट्रेनिंग दे रही है। उन्होंने सोशल पर कहा कि राज्य सरकार भी मारवाड़ी अश्वों को प्रोत्साहित कर रही है,लेकिन जितना करना चाहिए उतना नहीं हो रहा है। अन्य राज्यों गुजरात, पंजाब में इनको अच्छी प्राइज मिल रही है। राज्य सरकार को और अधिक प्रयास इस क्षेत्र में किए जाने चाहिए ताकि मारवाड़ी अश्वपालको को इसका सीधा फायदा मिल सके व मारवाड़ी अश्वो का संरक्षण हो सके।

ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह पोषणा ने बताया कि 11 वाँ मारवाड़ हॉर्स शॉ पूर्व नरेश गज सिंह के मुख्य संरक्षण में आयोजित हो रहा है। इसके आयोजन का उद्देश्य मारवाड़ी नस्ल को प्रोत्साहित संरक्षण व बढ़ावा देना है। देश के अनेक राज्यों से मारवाड़ी नस्ल के घोड़े यहां भाग ले रहे हैं।

ओलंपियाड कैथरीन डेसबैलेट्स दे रही ड्रेसाज ट्रेनिंग

मारवाड़ हार्स शॉ में स्पेन की ओलंपिक में भाग लेने वाली कैथरीन डेसबैलेट्स आई हुई है। इसके द्वारा बच्चों को ड्रेसाज की ट्रेनिंग दो दिन दी जाएगी।

शनिवार को हॉर्से शॉ प्रतियोगिताओं में यह रहे परिणाम

मारवाड़ हॉर्स शॉ के पहले दिन शनिवार को हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में ’अदंत बछेरी’ प्रतियोगिता में गजेंद्र सिंह खुड़ी की बछेरी शिरोमणि प्रथम, कुणाल भाई देसाई अहमदाबाद की बछेरी कावेरी द्वितीय, उगम भाई पीड़िया गुजरात की बछेरी देवी तृतीय एवं जालम सिंह जालोर की बछेरी समृद्धि को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ। ’दूध दांत बछेरी’ ( एफएस ) प्रतियोगिता में सिद्धार्थ कटेवा झुंझुनू की बछेरी फिजा प्रथम, पीयूष कोठारी पुष्कर की बछेरी सरयू द्वितीय, विक्रम सिंह जोधपुर की बछेरी अश्विनी तृतीय स्थान पर रही। दो दांत बछेरी प्रतियोगिता में बबलू शेख महाराष्ट्र की बछेरी कयारा प्रथम, पंकज गुलाटी चंडीगढ़ की बछेरी अनमोल द्वितीय, महेन्द्र पालसिंह पाली की बछेरी परमकीर्ति तृतीय रही व अतुल कुमार सिंह दिल्ली की बछेरी ब्लैक ब्यूटी को सांत्वना पुरस्कार मिला। दूध दांत बछेरा प्रतियोगिता में हरपाल सिंह जड़ेजा गुजरात का बछेरा शिवालिक प्रथम, पिनाकिन बारोठ गुजरात का बछेरा रूसहान द्वितीय, जसवन्त सिंह गंगानगर का बछेरा अर्जुन तृतीय रहा व अमृतसर के सिद्धार्थ गुप्ता के बछेरे खुदाबक्ष को सांत्वना पुरस्कार मिला। दूध दांत बछेरा (एफएस) प्रतियोगिता में मेघराजसिंह जालोर का बछेरा विजय राज प्रथम व भीमसिंह करवड़ का बछेरा अभिमन्यु द्वितीय रहा।

यह निभा रहे निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका

मारवाड़ हॉर्स में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका सिद्धार्थ सिंह रोहिट, गजेंद्र पाल सिंह पोषणा, सवाई सिंह रणसी गांव, आनंद सिंह केलवा, आनंद सिंह देसू, घनश्याम सिंह पटौदी, अमित विक्रम सिंह जोजावर, व धनंजय सिंह बीजापुर द्वारा निभाई जा रही है। इसके साथ ही स्पोर्ट्स इवेंट निर्णायक की भूमिका मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित, प्रहलाद सिंह मामड़ोली, सिद्धार्थ सिंह कोरटा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, रविंद्र सिंह मामड़ोली, लक्ष्मण वैद्य, ओलंपियाड कैथरीन डेसबैलेट्स व रिकिन दलाल द्वारा निभाई जा रही हैं।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में पूर्व सांसद डॉ नारायण सिंह माणकलाव, मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित, सिद्धार्थ सिंह रोहिट, ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह पोषाणा, राघवेंद्र सिंह झालामंड, महेश करण सिंह पाल, कर्नल गिरेंद्र सिंह दाखा, जितेंद्र सिंह नरूका, कर्नल भंवर सिंह, मानसिंह पाल, डॉ महेंद्र सिंह राठौड़, पंकज प्रताप सिंह झालामंड, कर्नल मनोहर सिंह कोरना, ,भैरू सिंहर रणसीगांव, राघवेंद्र सिंह इंद्रोका, राजवीर सिंह बामणू, मदन सिंह, मान सिंह बलूंदा, भीम सिंह करवड़, महेंद्र सिंह इंद्रोका, नरपत सिंह पाल, सुमेर सिंह पाल, डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़, आर डी सिंह झालामंड, निखिल माथुर, प्रशांत सिंह कछवाह, मोहन सिंह लीलियाँ सहित अनेक पशुपालक व नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप करण सिंह ठाकुरला ने किया।

रविवार 8 फरवरी को यह होंगी प्रतियोगिताऐं

रविवार 8 फरवरी को प्रातः 9.30 से 11.00 तक प्रजजन घोड़ियों की जजिंग रिंग, 11.00 से 12.30 तक शो जंपिंग, मारवाड़ी अश्वों की ड्रेसाज प्रस्तुति, दो दांत बछेरा प्रतियोगिता, दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक नर घोड़ा (स्टेलियन) जजिंग रिंग, बेस्ट अश्व प्रतियोगिता, हैक्स लेडिज हैक्स ओपन प्रतियोगिता, 3.30 से 4.00 तक टैंट पेगिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor