शिव वर्मा. जोधपुर
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ, जिला शाखा जोधपुर द्वारा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में सद्बुद्धि यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता शंभूसिंह मेड़तिया ने बताया कि यह कार्यक्रम कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन 8 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना स्थल, जोधपुर में किया जाएगा। मेड़तिया ने सभी कर्मचारी संगठनों एवं साथियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।








