Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में व्हॉट्सऐप ई-चालान से 6 लाख की साइबर ठगी

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर 

जोधपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में सिंधी कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन मंजीत सिंह से साइबर ठगों ने करीब 5,97,419 रुपए ठग लिए। बुधवार को उन्हें व्हॉट्सऐप पर फर्जी ई-चालान फाइल मिली, जिसे खोलकर नाम, मोबाइल नंबर और माता का नाम भरने के बाद उन्होंने फाइल बंद कर दी और फोन ऑफ कर दिया।

इसके बावजूद ठगों ने सिर्फ 10 मिनट में तीन ट्रांजैक्शन कर रकम निकाल ली। पीड़ित ने बैंक से अकाउंट फ्रीज करवाने की कोशिश की और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दी। मामला शास्त्री नगर थाने में दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor