Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:36 am

Sunday, August 23, 2026, 10:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संस्कार विद्यालय में सूर्य नमस्कार का किया आयोजन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. सेड़वा

उपखंड मुख्यालय स्थित संस्कार शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय सेड़वा में गुरुवार को सूर्य नमस्कार किया गया। विद्यालय स्टाफ अला बचाया दल ने बताया कि विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया और बारह प्रकार के आसन किए । शिक्षा विभाग के निर्देश की पालना करते हुए और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और जागरूक करने के उद्देश्य से सूर्य नमस्कार करवाया गया। विद्यालय स्टाफ सुरेश कुमार शर्मा और रमेश कुमार भील ने सूर्य नमस्कार करवाया विद्यालय छात्र गोविंद सिंह और मोहनलाल ने उनका सहयोग किया । इस मौके पर निदेशक राम सिंह सोढा, प्रबंधक अर्जुन राम जांगू, मोहन लाल ढाका, सुरेश कुमार शर्मा, रमेश कुमार धानिया, छगन सिंह रूपावत, ओम प्रकाश गोदारा, अयूब खान आरीसर, अला बचाया दल, नरेश कुमार कट्टा, हनुमान राम खिलेरी, महेंद्र सिंह चौहान, धापू देवी विश्नोई, रमेश कुमार भील, एहसान खान आरीसर, बुधा राम देवासी, भजन लाल खीचड़, ताज मोहम्मद दर्श, रोबिन सर, नेनु देवी चौधरी, संजय सर, आवास सर, पार्वती देवी चौधरी, आशिका मेम आदि कई स्टाफगण और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor