11वें मारवाड़ हॉर्स शो 2026 में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, पूर्व नरेश गजसिंह व महाराणा रिद्धिराजसिंह दांता ने विजेताओं को किया सम्मानित
शिव वर्मा. जोधपुर
पूर्व नरेश गज सिंह के मुख्य आतिथ्य में ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी व मारवाड़ी हॉर्स स्टड बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दो दिवसीय मारवाड़ हॉर्स शो-2026 के तहत का रविवार को महाराजा गज सिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो ग्राउंड, महाराजा उम्मेद सिंह एयरपोर्ट रोड पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
पूर्व नरेश गज सिंह व युवराज शिवराज सिंह ने हॉर्स शॉ देखा
रविवार को पोलो मैदान में आयोजित हॉर्स शॉ के दूसरे दिन महाराजा गज सिंह, युवराज शिवराज सिंह, युवरानी गायत्री राज्ये व राज भंवर सिराज देव ने हॉर्सेज का आयोजन देखा। ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी के अध्यक्ष गजेंद्रपाल सिंह पोषणा ने बताया कि 11 वें मारवाड़ हॉर्स शो के तहत रविवार को दो दांत बछेरा प्रतियोगिता, ब्रूूड मेयर प्रतियोगिता, स्टेलियन, इन्ट्रोडक्टरी ड्रेसाज टेस्ट लेबल प्रथम व द्वितीय सहित टेट पेगिंग, बेस्ट एनिमल ऑफ दी शो व लेडीज हैक्स प्रतियोगिताएं हुईं।
विभिन्न प्रतियोगिता में यह हुए विजेता
ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह पोषणा ने बताया कि दो दांत बछेरा प्रतियोगिता में उदयपुर के महेन्द्र सिंह का बछेरा ऐरावत प्रथम, चेतन राजू गायकवाड़ नासिक का बछेरा स्टार द्वितीय, हितेश पटेल गुजरात का बछेरा शिवम तृतीय व गुजरात के ही देवराजसिंह राजपूत का बछेरा दिव्यराज को सांत्वना पुरस्कार मिला। बू्रड मेयर प्रतियोगिता में हीरेन भाई अहमदाबाद की घोड़ी अभिश्री प्रथम, पंजाब के संदीप भाई बरार की अनोखी द्वितीय, पंजाब के ही जगदीप सिंह बरार की गजवाहिनी तृतीय स्थान पर रही। मदनसिंह उम्मेद नगर की घोड़ी गुलनार को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्टेलियन प्रतियोगिता में सुखवीर सिंह पंजाब के घोड़े सुहान को प्रथम, राजस्थान के सौरभ सिंह निर्वाण के घोड़े देवरूप को द्वितीय व हितेन्द्र सिंह शिकारपुरा के घोड़े नवाबजादा को तृतीय पुरस्कार मिला। उदयभान सिंह के घोड़े शहजादा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इन्ट्रोडक्टरी ड्रेसाज टेस्ट लेबल प्रथम में शार्दुल जोशी की घोड़ी पद्मिनी प्रथम, अहाना श्रीवास्तव की घोड़ी पद्मिनी द्वितीय, दिव्यराज की घोड़ी तेजस्विनी तृतीय स्थान पर रही। जनिका शेखावत की घोड़ी राजमणि को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन्ट्रोडक्टरी ड्रेसाज टेस्ट लेबल द्वितीय में विदुषी देवड़ा की घोडी पद्मिनी प्रथम, युग आदित्य की घोड़ी कल्याणी द्वितीय, तनीशा सिंह की घोड़ी तेजस्विनी तृतीय स्थान पर रही। निर्मल राठौड़ की घोड़ी कल्याणी को सांत्वना पुरस्कार मिला। टेट पेगिंग प्रतियोगिता में नरेन्द्र सिंह भलासरिया अपने अश्व बादल के साथ प्रथम, तेजसिंह बापिणी अपने अश्व राजलक्ष्मी के साथ द्वितीय तथा विजय राज अपने अश्व जॉर्डन के साथ तृतीय स्थान पर रहे। अभिषेक सिंह राय को अपने अश्व काजल के साथ सांत्वना पुरस्कार मिला। लेडीज हैक्स प्रतियोगिता में श्रीवास्तव अपनी घोड़ी पद्मिनी के साथ प्रथम, जीविका श्रीवास्तव अपनी घोड़ी राजमणि के साथ द्वितीय, विदुषी देवड़ा कोरटा अपनी घोड़ी कल्याणी के साथ तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार तनीशी सिंह को अपनी घोड़ी तेजस्विनी के साथ मिला।
पूर्व नरेश गजसिंह व महाराणा रिद्विराज सिंह दांता ने विजेताओं को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया
उदयपुर के महेंद्र सिंह के बछेरे ऐरावत को मिला बेस्ट एनिमल ऑफ शॉ का खिताब। रविवार को सभी प्रतियोगिता के बाद आयोजित बेस्ट एनिमल प्रतियोगिता में उदयपुर के महेंद्र सिंह के बछेरे ऐरावत को बेस्ट एनिमल ऑफ शो का पुरस्कार मिला। पूर्व नरेश गजसिंह व महाराणा रिद्विराज सिंह दांता ने 11वें मारवाड़ हॉर्स शो 2026 में आज अन्तिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अश्वों एवं अश्वपालकों को संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया।








