Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बजट सर्व हितैषी, विकासोन्मुखी : त्रिभुवन सिंह भाटी

शिव वर्मा. जोधपुर 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करते हुए वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट पर जोधपुर ग्रामीण दक्षिण जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि अंत्योदय के संकल्प के साथ यह बजट समाज के हर स्तंभ युवाओं के सपने, किसानों की खुशहाली, महिलाओं के सम्मान और गरीबों के कल्याण को नई ऊंचाइयां देने के लिए समर्पित है। बजट में कहा गया कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण शुचिता सुनिश्चित करने हेतु ‘राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी’ (RSTA) का गठन किया जाएगा। यह बजट ‘विकसित राजस्थान 2047’ की आधारशिला रखते हुए उसे मूर्तरूप प्रदान करने वाली एक व्यापक कार्ययोजना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री सुश्री दिया कुमारी के कुशल वित्तीय प्रबंधन ने यह सिद्ध कर दिया कि वह दिन दूर नहीं जब राजस्थान की अर्थव्यवस्था 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी। आज राजस्थान हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। यह बजट राजस्थान के विकास में एक नया इतिहास लेकर आएगा। राजस्थान सरकार का बजट विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला दूरदर्शी रोडमैप है साथ ही कला-संस्कृति, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और जल उपलब्धता पर भी समग्र विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकास पथ पर अग्रसर है, उनके ही विज़न को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजस्थान को विकास के नए सोपानों तक ले जाने का संकल्प इस बजट में परिलक्षित हो रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor