शिव वर्मा. जोधपुर
JCA इन्कमटैक्स गज़ेंटेड ऑफिसर्स यूनियन एवं इन्कमटैक्स एम्प्लाइज एसोसिएशन यूनियन के सयुंक्त तत्वावधान मे प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, जयपुर, मुख्य आयकर आयुक्त, उदयपुर एवं जोधपुर तथा प्रधान आयकर आयुक्त, अलवर, अजमेर, बीकानेर, कोटा कार्यालयों पर धरना दिया गया। दोनों यूनियन ( ITGOA & ITEF) के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी सदस्य शामिल हुए। तत्पश्चात भोजनावकाश में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया।



