Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी साहित्य (हिंदी कहानी) सम्मान 2026 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

कला, संस्कृति, शिक्षा विमर्श मंच “सृजना” की ओर से इस बार यह सम्मान अखिल राजस्थान स्तर पर हिंदी के सर्वश्रेष्ठ कहानी संग्रह को प्रदान किया जाएगा

शिव वर्मा. जोधपुर

कला, संस्कृति, शिक्षा विमर्श मंच “सृजना” की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अखिल राजस्थान स्तरीय आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी साहित्य सम्मान हेतु इस वर्ष हिंदी कहानी विधा की प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जा रही हैं । इस बार यह सम्मान अखिल राजस्थान स्तर पर प्राप्त हिंदी के सर्वश्रेष्ठ कहानी संग्रह को प्रदान किया जाएगा ।

रचनाकार जनवरी 2023 से दिसम्बर 2025 के बीच प्रकाशित अपने हिंदी कहानी संग्रह की तीन प्रतियाँ अंतिम तिथि 15 अप्रेल , बुधवार 2026 तक सचिव, सृजना, घर-गली संख्या 2, श्याम मनोहर नगर, चौपासनी ग्राम, जोधपुर 342014 को केवल भारतीय डाक विभाग द्वारा भेज सकते हैं । अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त संग्रहों पर विचार करना सम्भव नहीं होगा ।

कृतिकार के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है । परंतु लेखक का मूल रूप से राजस्थान निवासी होना अथवा पिछले 10 वर्षों से राजस्थान में निवास करना अनिवार्य है । इस आशय का एक प्रमाणपत्र सादे कागज पर लेखक द्वारा स्व-लिखित एवं हस्ताक्षरित होना आवश्यक है ।

एक रचनाकार अपनी एक ही पुस्तक की तीन प्रतियां भेज सकेगा । एक से अधिक पुस्तकों पर विचार नहीं किया जाएगा । निर्णायकों का निर्णय अंतिम होगा । निर्णय को कोई चुनौती नहीं दी जा सकेगी । इसमें सरयू कार्यकारणी सदस्य अपनी प्रविष्टि नहीं दे सकेंगे ।
यह सम्मान अब तक कहानीकार ओमप्रकाश भाटिया, कवि राहुल कुमार बोयल, लघुकथाकार माधव नागदा, उपन्यासकार डॉ फतेहसिंह भाटी, बाल कथाकार विमला भंडारी एवं ललित निबन्धकार अंजीव अंजुम को दिया जा चुका है । विजेता रचनाकार को एक भव्य समारोह में सम्मान स्वरूप 21 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र, शॉल ओढ़ा कर श्रीफल प्रदान किया जाएगा ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor