Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुलवामा में हुए शहीदों को अनुबंध वृद्धजन कुटीर जोधपुर द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

राखी पुरोहित. जोधपुर 

14 फरवरी को देशभर में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को याद किया गया। इसी अवसर पर जोधपुर स्थित अनुबंध वृद्धाश्रम में भी वीर शहीदों के प्रति गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर आश्रम के दादा दादी ने मिलकर पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकवादी हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने जहां देशभक्ति के गीत तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया, वहीं शहीदों के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर उनकी याद में सम्मान व्यक्त किया।

पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपनी जानें सर्वोच्च बलिदान दी थीं, जिसके लिए पूरे देश में श्रद्धांजलि दी जाती है। अनुबंध वृद्धाश्रम से अनुराधा अडवानी ने बताया कि इस प्रकार की भावनात्मक स्मृतियों को याद करना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियाँ शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगी। कार्यक्रम में नरेंद्र अडवानी और उर्मिला ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor