Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सर्वजातीय सामूहिक विवाह स्थल का भूमि पूजन, 22 फरवरी को 24 जोड़ों का होगा विवाह

महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने जानकारी दी कि भूमि पूजन के उपरांत विवाह स्थल पर टेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं के कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है।

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर

सेवा भारती समिति जोधपुर की ओर से 22 फरवरी को आयोजित होने वाले श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह के तहत विवाह स्थल का विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। आयोजन समिति के महामंत्री वरुण धनाडिया ने बताया यह भव्य आयोजन आदर्श विद्या मंदिर स्थित केशव परिसर में आयोजित होगा, जहां 24 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।

विवाह समारोह की तैयारिया समिति द्वारा उत्साहपूर्वक की जा रही हैं। महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने जानकारी दी कि भूमि पूजन के उपरांत विवाह स्थल पर टेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं के कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। समिति कोषाध्यक्ष अशोक गहलोत ने बताया कि इस शुभ अवसर पर उर्मिला सुधीर अग्रवाल, समाजसेवी निर्मल तरुण गेहलोत, महानगर प्रचारक हार्दिक, महानगर सह कार्यवाह भरत जांगिड़, समिति के शैलाराम सारण, रामकिशोर, घनश्याम भाटी, नरेश अग्रवाल, बाबूलाल सोनी, मिश्रीलाल प्रजापत नंदलाल भाटी, अशोक पटेल, मिश्रीलाल फुलवरिया, पवन वैष्णव, दीपक सोनी, जितेंद्र गौड़, महावीर प्रसाद भूतड़ा, गोविंद खेतावत, ज्ञानबाला दवे, चेतना सोनी, मीनाक्षी धनाडिया, मोना हरवानी, नीलेश सोनी, किशोर सोलंकी, मनीष पुरोहित, जितेंद्र शेखावत, दुष्यंत व्यास, राकेश सुराणा, किशोर सिंह सोलंकी, गोविंद गहलोत, राधेश्याम वैष्णव, गोविंद किशोर खेतावत, महावीर प्रसाद भूतड़ा, शक्ति सिंह, नृसिंह परिहार, संगीता सोलंकी, चेतना सोनी, प्रमिला मिश्रा, सुनीता सोलंकी, आशा राठी, ज्योति सक्सेना, संजू व्यास, मीना सांखला, लक्ष्मीचंद धारीवाल, दुर्गा सिंह गहलोत, खीवराज जांगिड़, मोहनलाल गहलोत, अशोक जांगिड़, उषा जैसलमेरिया, श्रीकृष्ण गहलोत सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम पंडित राजेश दवे व के सान्निध्य में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां देकर मंगलकामना की। 17 फरवरी को सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ता व्यवस्था बैठक का आयोजन होगा । 19 को गणपति स्थापना होगी। उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी को 24 दूल्हों की बारात जूना खेड़ापति से रवाना होकर आदर्श विद्या मंदिर स्थित विवाह स्थल पहुंचेगी, जहां सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सामूहिक विवाह संपन्न होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor