Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:53 am

Sunday, August 23, 2026, 9:53 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’ की चार पुस्तकों का लोकार्पण कल

-डॉ. मदन डागा सावित्री भवन में दोपहर 2 बजे से होगा आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री जागृति संस्थान की ओर से 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे डॉ. मदन डागा सावित्री भवन नेहरू पार्क में कवयित्री नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’ की चार पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। ‘प्रीत की रागिनी’, ‘बाल मन की उड़ान’, ‘छंद नील प्रभा’ और ‘व्यष्टि से समष्टि की ओर’ पुस्तकों के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पद्मजा शर्मा होंगी। संस्थान के अध्यक्ष राजेश भैरवानी और सचिव हर्षदसिंह भाटी ने बताया कि अध्यक्षता पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के पूर्व सदस्य सत्यदेव संवितेंद्र करेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. उषा माहेश्वरी पुंगलिया, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चांदकौर जोशी और वरिष्ठ साहित्यकार लीला कृपलानी होंगे। संचालन मधुर परिहार करेंगी। संस्थान के मीडिया मैनेजर एवं जनसंपर्क अधिकारी पंकज जांगिड़ ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। दैनिक भास्कर के पूर्व संपादक अरविंद चोटिया ने भी आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही मीडिया के कई साथी मौजूद रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor