केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जयपुर
सीएम ने पत्नी के साथ की शिवजी की पूजा अर्चना। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर, प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर आरती उतारी।








