Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:30 am

Sunday, October 18, 2026, 10:30 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सूफी गायिका रजिया ने रंग जमाया…सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल संपन्न

जसवंत थड़ा पर प्रातःआयोजित हुआ फेस्टिवल का अंतिम कार्यक्रम

सुनील वर्मा. जोधपुर 

पूर्व नरेश गज सिंह के मुख्य संरक्षण में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल का रविवार को प्रातः जसवंत थड़ा पर पंजाब की सुप्रसिद्ध सूफी गायिका रजिया सुल्तान के सूफियाना अंदाज के गानों के साथ रंगारंग समापन हुआ ।

रजिया सुल्तान के सूफी गायन पर लगातारदर्शन झूमते -नाचते रहे

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि जसवंतथड़ा पर प्रातःभर की पहली किरण से रजिया सुल्तान ने सूफी गायन शुरू किया व लगभग सवा घंटे तक उनके द्वारा अलग-अलग बेहतरीन सूफी गीतों की प्रस्तुति की गई । उनके हर गायन पर देशी – विदेशी दर्शकों की खूब दाद मिली । श्रोता उनके गायन के साथ लगातार कार्यक्रम स्थल पर झूमत व नाचते रहे । दर्शकों का जोश देखने लायक था । अत्यंत उत्साह भरा था । चाहे महिला हो, चाहे पुरुष हो, सभी सूफी गीतों के रंग में रंग गए।

रजिया सुल्तान ने दी इन सूफी गीतों की शानदार प्रस्तुति

रजिया सुल्तान में ओ लाल मेरी पत रखियो मला झूलेलाल न, दमा दम मस्त कलंदर अली दा पहला नम्बर, हो तेरा हां करके तेरा हूं करके, सानू एक पल चैन ना आवे सजना तेरे बिना, छाप तिलक सब छिनी मौसे नैना मिलाके, मैं यार दा दीवाना, मेरा यार ही खुदा है, मैं तेरी तू मेरा, अखियां च तू बसदा एना अखियां की पावा मै काजलाव सहित अनेक सूफी गीतों से सुबह की सूफी महफिल को शानदार बनाया । रजिया सुल्तान के साथ अन्य कलाकार संदीप खान ,जॉनी ,तरुण ,पवन व घेवर खान मांगनियार थे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor