Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:58 am

Thursday, July 9, 2026, 1:58 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

स्टेट टैक्स ऑफिसर सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

शिव वर्मा. जोधपुर

स्टेट टैक्स आफिसर सोसायटी जोधपुर का 15 फरवरी 2026 को संस्था का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। यह संस्था सामाजिक सरोकार के लिए व आम जन के विकास के लिए कार्य करती है। संस्था के अध्यक्ष केएल जैन ने स्वागत करते हुए अभी तक के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया! व जन मानस के हितार्थ कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे की कार्य योजना तैयार की।

विचार विमर्श से तय हुआ कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया जाए। राजस्थान विशेष कर उत्तर क्षेत्र में सोलर प्लांट बहुतायत से लगाये जा रहे है! इससे क्षैत्र के आसपास का तापमान बढ़ रहा है। इससे छोटे छोटे जीव जन्तु मर रहे हैं व किसानो की जमीन लेकर प्लांट के लिए खेतों से पेड़ विशेष कर खेजड़ी काटी जा रही है। इससे पर्यावरणीय असंतुलन का ख़तरा उत्पन हो गया है।
इस बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर किस प्रकार पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सके। इसके लिए संस्था द्वारा योजना बना कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इसके अलावा अन्य कई सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए भी योजना तैयार की व आगे कार्य किया जायेगा। संस्था द्वारा जीएसटी सम्बंधित समस्याओं के योजना बनाकर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं का प्रबुद्ध अधिकारियों द्वारा समाधान किया जाएगा। अधिवेशन में ओमकार सिंह आशियां, सतीश उपाध्याय, विनोद मेहता, अखेदान चारण, सागर मल, बी एल शर्मा, जीसी नारवाल, हरी सिंह चारण, शमा चौधरी, भावना लालवानी, हरी राम लौहार, खेवरूराम, कान्तिलाल जैन सहित स्टेट टेक्स के सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor