Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

17-18 फरवरी को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जयपुर

राज्य में आगामी 24 घंटों बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 17 फरवरी को दोपहर बाद कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने की संभावना है।

विशेष कृषि मौसम सलाह

-पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करें।
-कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखें जीन्सो को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor