Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:28 am

Sunday, October 18, 2026, 10:28 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आनंद भवन रामद्वारा में संतों के सानिध्य में मनाया फागोत्सव

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

गुलाब सागर, बच्चा घाट स्थित आनंद भवन रामद्वारा का वार्षिक फागोत्सव रामस्नेही भक्तगणों की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रामद्वारा के संत श्रवण राम महाराज ने बताया कि रामद्वारा के महंत निर्लपराम महाराज, सुरसागर बड़ा रामद्वारा के संत अमृतराम महाराज, अटपड़ा बिलाड़ा के संत हरिदास महाराज सहित संत सुखदेव दास, संत अनुभव दास, संत कृष्ण दास, संत अक्षयराम महाराज के सानिध्य में गायिका मंजू डागा ने होरिया गाई तो उपस्थित श्रद्धालु पुष्प वर्षा के साथ झूमते हुए फाल्गुन की बहार में सराबोर नजर आए। संतो ने अपने आशीर्वचन द्वारा सभी को होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor