इस महत्वाकांशी अभियान के अर्न्तगत 20000 प्राइमरी सदस्य निःशुल्क बनाने के लिए समग्र वैश्य समाज को संगठित जागरूक एवं प्रभावी स्वरूप देने की दिशा मे ठोस पहल की गई है।
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन वैश्य मित्र डिजिटल एप के माध्यम से अधिक से अधिक वैश्य समुदाय को प्राथमिक सदस्य बनाएगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने योजना जारी की।
जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने बताया कि इस महत्वाकांशी अभियान के अर्न्तगत 20000 प्राइमरी सदस्य निःशुल्क बनाने के लिए समग्र वैश्य समाज को संगठित जागरूक एवं प्रभावी स्वरूप देने की दिशा मे ठोस पहल की गई है। इस पहल का संगठन को तकनीक रूप से सशक्त पारदर्शी व परिणामुखी बनाने की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। जिला महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठजनों की गरिमामय उपस्थिति ने अभियान का नई उर्जा, स्पष्ट दिशा व संगठनात्मक मजबूती प्रदान के लिए वैश्य फेडरेशन के लिंक का उपयोग करके संगठन का प्राइमरी सदस्यता http://vaishivf.com/register-primary-mem के माध्यम से अपनी फोटो व आधार कार्ड अपलोड कर फ्री मे प्राइमरी सदस्यता ग्रहण कर सकता है।
जिला महिला अध्यक्ष अनिता मेहता ने बैठक मे वैश्य महिला सशक्तिकरण के लिए हर घटक से महिला सदस्य को जोडने का भरोसा दिया। जिला युवा अध्यक्ष खुश सिंघवी ने कहा कि युवा कार्यकारणी के प्रत्येक सदस्य को 125 सदस्य जोड़ने की जिम्मेदारी दी जायेगी। कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल ने सुझाव दिया कि यह अभियान केवल सदस्य संख्या बढाने का प्रयास नही बल्कि वैश्य समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से मजबूत बनाने की एक संगठन की रणनीति है।
श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह की तैयारियां :
साथ में आज तीसरी बारअन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की तरफ से श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह स समारोह 2026 विवाह उपयोगी सामान व कन्यादान हेतु नकद राशी दी गई। जिला कोषाध्यक्ष विवेक सिघंवी ने बताया कि 24 दीवार घड़ी विवेक सीमा सिंघवी द्वारा, 36 साफे सुरेश डोसी द्वारा दूल्हे के लिए व कन्या दान हेतु 11000 ओमप्रकाश अग्रवाल व 10000 रमेश खण्डेलवाल द्वारा दिये गये। कन्यादाना राशि व सामान सेवा भारती अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को सुपुर्द किये गये । इस पुण्य कार्य में युवा सह सचिव दीपक गुप्ता, जतिन लापसिया, राजेश सिघंवी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।








