Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:46 am

Thursday, July 9, 2026, 2:46 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरेपी-एक्यूप्रेशर शिविर शुरु

पहले दिन डेढ सौ रोगियों का उपचार

केडी इसरानी. जोधपुर

स्व. राजकुमार सिंह भण्डारी मेमोरियल ट्रस्ट एवं दिव्यालोक सेवा संस्थान के तत्वावधान में संस्थान के स्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह भण्डारी की स्मृति में तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरेपी एवं एक्यूप्रेशर शिविर का उद्घाटन पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संस्थान की सेंटर प्रभारी संजुलता गौड़ ने बताया कि शिविर में उपचार व जांच के लिए चार सौ से अधिक लोगो ने रजिस्ट्रेशन करवाया। पहले दिन डेढ सौ से ज्यादा लोगो का उपचार किया गया। शिविर में दक्ष थैरेपिस्ट की देखरेख में जोड़ों व घुटनों का दर्द, फ्रैक्चर के बाद की थैरेपी, लकवा, साइटिका, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल, फ्रोजन शोल्डर, टेनिस एल्बो, लिगामेंट इंजरी आदि का उपचार किया गया। एक्यूप्रेशर के अंतर्गत अनिद्रा, तनाव, मोटापा व पेट संबंधी समस्याओं का उपचार किया गया। शिविर में थैरेपिस्ट भाग्यश्री, तनवी,माधव व्यास, अशोक रामावत, मनोग्या, एकांशी, पंकज डोशी, अखिलेश जैन ने रोगियों का उपचार किया।

प्रारंभ में सभी अतिथियों, चिकित्सको एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने स्व राजकुमार सिंह भंडारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्रारा संस्थान के लिए किए गए कार्यो को याद किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व महापौर देवेन्द्र सालेचा, विनोद विरवानी, महावीर, अशोक जौहरी, पदमसिंह रत्नू, प्रदीप जैन, के.एल.छाजेड़, प्रकाश सुराणा, अभिषेक कोठारी, सुरेन्द्र सुराणा, अशोक जैन, दशरथसिंह सिसोदिया, आर.आर.भंसाली, एन.आर. भंडारी, अमरचंद डोशी तथा बी.सी. राठौड़ उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor