Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:41 am

Thursday, July 9, 2026, 2:41 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री महालक्ष्मी माताजी मंदिर फतेहसागर का 50वाँ पाटोत्सव 22 व 23 फरवरी को

राखी पुरोहित. जोधपुर 

फतेहसागर स्थित महालक्ष्मी माताजी मंदिर के 50वें पाटोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम 22 व 23 फरवरी को श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत समाज विकास संस्थान फतेहसागर -गुलाब सागर जोधपुर द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा।

प्रकाश शर्मा सचिव ने बताया कि 50वे पाटोत्सव कार्यक्रम में श्रीमाली ब्राह्मण समाज की इकाइयों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी, कैलाश चंद्र त्रिवेदी, उमाशंकर श्रीमाली, श्रीमती शारदा श्रीमाली महिला अध्यक्ष, विक्रान्त दवे, पं. मनीष बोहरा, अरुण व्यास, विवेक शर्मा, मनोज व्यास, रविन्द्र ओझा, पुनीत दवे, सुरेश शर्मा, राजीव दवे, प्रशांत ओझा, प्रमोद व्यास, श्रीमती कामाक्षा त्रिवेदी, श्रीमती आराधना व्यास, श्रीमती आशा दवे, श्रीमती मंगला दवे, नूतन व्यास, तरुलता त्रिवेदी, कुसुम ओझा, ललिता दवे, निर्मला दवे, अनुराधा शर्मा, स्मिता व्यास प्रेमलता व्यास, तरुणा दवे इत्यादि के साथ गणमान्य बंधु उपस्थित होंगे।

सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन दिनांक 22 फरवरी 2026 को ध्वजा रोहण 2.15 बजे, शोभायात्रा 2.30 बजे, भामाशाह सम्मान समारोह शाम 5.30 बजे होगा वहीं मातृशक्ति द्वारा रातिजोगा रात्रि 9.00 बजे किया जाएगा जो देर रात्रि तक चलेगा।

पाटोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन दिनांक 23 फरवरी 2026 को रुद्राभिषेक 2.30 बजे एवं आरती शाम 6.00 बजे होगी। मनीष बोहरा ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 2.30 बजे श्री महालक्ष्मी मंदिर फतेहसागर से बैंड बाजा के साथ रवाना होकर महावीर प्याऊ, अजय चौक, बागर चौक, विजय चौक, राज क्लिनिक होते हुए श्री महालक्ष्मी माताजी मंदिर फतेहसागर पहुंचेगी। शोभायात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। साथ ही बताया कि शोभा यात्रा में समाज के पुरुष वर्ग पारंपरिक वेशभूषा में और मातृशक्ति लाल रंग की साड़ी पहनकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor