Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हेरिटेज वॉक में जायंट्स ग्रुप ऑफ रायल रेडीज ने दिखाया उत्साह

कार्यक्रम सुबह छह बजे घंटाघर से आरंभ किया गया और पंचमुखी बालाजी, घोड़ा घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से लेकर शहर के भीतरी प्रमुख स्थलों पचेटिया हिल, तूरजी का झालरा आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की ओर से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। ग्रुप पिछले कई वर्षों से अनवरत सेवा कार्य के साथ साथ ग्रुप के सदस्यों मनोरंजन और फेलोशिप और आपसी समन्वय के कार्यक्रम का आयोजन करता रहता है। इसी कड़ी में फेडरेशन-9 ऑफिसर एवं इमीडियेट फॉर्मर प्रेसिडेंट निरूपा पटवा द्वारा ग्रुप एवं आमजन के लिए पुरातत्व संरक्षण और नवाचार की भूमिका निभाते हुए हेरिटेज वाक का आयोजन का आयोजन किया गया।

निरूपा पटवा ने कहा कि सरकार द्वारा नाइट टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा हे ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले। यह कार्यक्रम सुबह छह बजे घंटाघर से आरंभ किया गया और पंचमुखी बालाजी, घोड़ा घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से लेकर शहर के भीतरी प्रमुख स्थलों पचेटिया हिल, तूरजी का झालरा आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया।

जिसमें अध्यक्ष तारा सोलंकी,  सचिव पूनम राठी, कोषाध्यक्ष चन्द्रा जैन, उपाध्यक्ष संतोष लुंकर, जया जैन का प्रमुख सहयोग रहा।
राजस्थान की कालिका पेट्रोलिंग टीम का भी सहयोग रहा और उनको को भी सम्मानित किया गया और महिलाओं की सुरक्षा व दायित्व बताए गए एवं राज कॉर्प एप डाउनलोड करवाया गया। एसीपी सुनील पंवार, ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अशोक मेहता, समाजसेवी कपिल पटवा, नितिन जैन, पंकज भंसाली सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों की एवं टीम की उपस्थिति के साथ ही
प्रोफेशनल गाइड गौरव सोलंकी ने अद्भुत और रोचक जानकारी दी। महिलाओं में बड़ा ही उत्साह रहा। पुरानी कई इतिहास की जानकारी दी गई। अर्चना सोनी, शिवानी शर्मा, अक्षत शर्मा, दिनेश सोनी आदि के साथ इस कार्यक्रम का शानदार और भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में अस्सी से ज़्यादा महिलाओं व पुरुषों से सहभागिता निभाई। फोटो ग्राफर कृष्णा जाजपरा द्वारा मोमेंट्स को कैप्चर किया गया। शहर की इस विरासत को कैसे सुरक्षित रखा जाए इस पर चर्चा की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor