Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:13 am

Thursday, July 9, 2026, 4:13 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भगवान झूलेलाल का चेटीचंड मेला 20 मार्च को, तैयारियां शुरू

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर

श्री साईं झूलेलाल सेवा समिति चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के तत्वावधान में भगवान झूलेलाल साहिब का चेटीचंड मेला श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। सेवाधारी संजय रामनानी ने बताया कि 20, 21, 22 मार्च को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 4 स्थित झूलेलाल पार्क में यह तीन दिवसीय मेला मनाया जाएगा, जिसमें भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आम भंडारा आदि आयोजित किए जाएंगे।

समिति की अहम बैठक प्रथम पुलिया स्थित अंबा होटल में रखी गई । सर्व प्रथम समाज सेवी अशोक पारवानी, पायल हेमू जानयानी, चतुरदास शेरवानी, दयाल रामनानी, राजू मंगानी, नरेंद्र फिथानी आदि ने भगवान झूलेलालजी चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। बैठक में श्याम कल्याणी, राधाकिशन मूलचंदानी, कमल पारवानी, श्याम आहूजा, प्रदीप कोटवानी आदि को जुदा जुदा जिम्मेदारियों दी गई।

इस अवसर पर समाज बंधुओं संजय चंदीरामानी, हरीश देवनानी, डॉ. प्रदीप गेहानी, अशोक मूलचंदानी, भगवान अठवानी, ललित पारवानी ने समाज की एकता पर बल देते हुए झूलेलाल जी चित्र व आदर्शों को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया । संचालन डॉ. प्रदीप गेहानी ने किया। बैठक में लक्ष्मण मूलचंदानी, राहुल चंदीरामानी, दल्ली मंगलानी, हरीश रामनानी, मोहित केसवानी, लाल पारवानी, हरीश आवतानी, जय भैरवानी, श्याम होतचंदानी, गोपाल सावलानी, भगवान तोलानी, अशोक रेलवानी, शंकर गेहनानी, देवानंद संभवानी, नरेश अठवानी आदि उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor