Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:29 am

Sunday, August 23, 2026, 6:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पंडित एसके जोशी को बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया

शिव वर्मा. जोधपुर 

श्री वेद अमृतम संस्थान जयपुर फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष महासम्मेलन में सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र जोधपुर के निदेशक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रश्न शास्त्री पंडित एस के जोशी को बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पंकज ओझा, निदेशक गौ पालन राजस्थान सरकार थे। सम्मेलन में देश प्रदेश के 250 से अधिक ज्योतिष बंधुओं ने भाग लिया, जिसमें दिल्ली से राकेश डागर, रेखा जोशी डागर, सीमा न्यूमेरोलॉजीईस्ट इंदु गुप्ता, विशाखा स्वर्णपाशा कश्यप दिव्या गुरु आदि उपस्थित थे। इस सम्मेलन का आयोजन पंडित दिलीप कुमार अवस्थी ने किया एवं मंच का संचालन श्रीमति आरजू अवस्थी ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor