Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राधा गोविंद मंदिर सत्संग भवन पर पत्थरबाजी, क्षेत्र में आक्रोश

धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों की हरकत से श्रद्धालुओं में रोष, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

शहर के न्यू पावर हाउस रोड, सेक्शन–7 स्थित राधा गोविंद मंदिर सत्संग भवन में देर रात्रि अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना से मंदिर परिसर को नुकसान पहुंचा है और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर की ओर पत्थर फेंके, जिससे दीवारों एवं परिसर के कुछ हिस्सों को क्षति पहुंची। घटना के बाद मंदिर के पुजारी जितेंद्र जी शर्मा ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

संगठन के पदाधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनी, महिला प्रकोष्ठ की नीतू सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी मंदिर परिसर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। संगठन पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की घटनाएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

आंदोलन की चेतावनी, स्थायी सुरक्षा की मांग

संगठन की ओर से प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में स्थायी पुलिस सुरक्षा और नियमित गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।
मौके पर मंदिर समिति के सदस्य सांवरमल अग्रवाल, दिलीप लांबा, महेश चंद्र पुरोहित, सत्येंद्र सिंह शेखावत, नवीन बाफना, अमित खदाव सहित महिला शक्ति से विजय लक्ष्मी तिवारी, मंजू चौधरी, गीता सैनी, इंदिरा चौहान, चंद्र सांखला एवं कमल किशोरी पुरोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शांति बनाए रखने की अपील

मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार और माननीय मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही आमजन से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना कर सकें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor