Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गज शुश्रुषा ट्रस्ट : संस्कार केंद्रों पर वार्षिक परीक्षा संपन्न

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

गज शुश्रुषा ट्रस्ट द्वारा संचालित 16 संस्कार केंद्रों पर वार्षिक परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयार करना तथा उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार करना था।

ट्रस्ट सचिव पायल ज्योति ने बताया कि परीक्षा का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। राष्ट्रगान के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना जागृत की गई। इसके पश्चात परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में प्रारंभ हुई। परीक्षा में कक्षा पहली से आठवीं तक के लगभग 450 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान विषयों की परीक्षा ली गई। प्रश्नपत्र विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार तैयार किए गए थे, जिससे वे अपनी तैयारी का सही आकलन कर सकें।

इन परीक्षाओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा को पहचानने का अवसर मिला। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल मूल्यांकन नहीं, बल्कि बच्चों को शिक्षा एवं संस्कारों से जोड़ना और उनके मन से परीक्षा का भय दूर करना था। ट्रस्ट का प्रयास है कि ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का भी प्रशिक्षण दिया जाए । परीक्षा आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग रहा। उनकी सक्रिय भागीदारी से परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सकी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor