Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:44 am

Thursday, July 9, 2026, 2:44 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 26 फरवरी को पहुंचेंगे सादुलपुर

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 26 फरवरी को सादुलपुर आगमन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे स्थानीय सांसद राहुल कसवां के आवास पर पहुंचेंगे।

इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, पूर्व सांसद रामसिंह कसवां एवं पूर्व विधायक कमला कसवां के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे तथा कुशलक्षेम पूछेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में डॉक्टर कुलदीप पुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी को पूर्व उपराष्ट्रपति का सादुलपुर कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें वे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। पूर्व उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय प्रशासन भी कार्यक्रम को लेकर सतर्कता बरत रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor