Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

खत्री समाज महिला मंडल : छाए गुलाल के बाद, फूलों की हुई बरसात

कैलाश बिस्सा. जैसलमेर 

स्वर्णनगरी जैसलमेर में फाल्गुन मास में होली के पर्व को लेकर श्री खत्री समाज भवन गांधी कॉलोनी में मंगलवार को ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज जैसलमेर मातृशक्ति व महिला मंडल जैसलमेर की ओर से राधाकृष्ण की झांकी के साथ गुलाल लगाकर पुष्प वर्षा कर फागोत्सव मनाया गया।

फागणिया वेशभूषा में सजी महिलाओं ने फाग भजनों के साथ पुष्प व गुलाल से होली खेली। राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चले फागोत्सव में महिला मंडल के नेतृत्व में सूरत से आईं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि वारडे का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया।

साथ ही समाज की महिलाओं व मातृशक्ति ने भाग लेकर उत्सव को यादगार बना दिया। जैसलमेर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा अनिल भूत ने बताया कि एक ही छत के नीचे काफी संख्या में मातृशक्ति ने फागोत्सव में हिस्सा लिया स्नेहमिलन के ऐसे कार्यक्रम समाज मे एकता और खुशियों की सौगात लाता है। शाम को उल्लास के साथ एक दूसरे के गुलाल लगाकर अल्पाहार करकर फागोत्सव का समापन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला मंडल टीम का धन्यवाद ज्ञापित कर सभी मातृशक्ति का आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor