डीके पुरोहित. जोधपुर
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना पीपाड़ शहर ने विक्रम पुत्र पपुराम मेघवाल निवासी इन्द्रा कोलोनी पीपाड़ शहर को इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा डमी हथियार फोटोे अपलोड करने व लोगो को डराने धमकाने व अपराध का महिमा मंडन करने पर विक्रम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
कार्यवाही का विवरण
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि इस्टाग्राम आइडी व सोशल मिडिया पर बदमाश व्यक्तियों द्वारा हथियारों के साथ फोटो एवं सोषल मिडिया पर बदमाशान को फोलों करने वालें लोगों को चिहिन्त कर उनके विरूद्व कार्यवाही करने के जोधपुर गा्रमीण के समस्त थानाधिकारीगणों को निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर पुलिस थाना पीपाडशहर के थानाधिकारी करणीदान उपनिरीक्षक पुलिस, द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री नवाब खान के सुपरविजन मे श्री राजवीरसिह वृताधिकारी वृत बिलाडा के निर्देशन मे थाना की टीम गठित की गई थी। थानाधिकारी पीपाड शहर श्री करणीदान के निर्देशन इस्टाग्राम आइडी व सोशल मिडिया पर बदमाश व्यक्तियों द्वारा हथियारों के साथ फोटो एवं सोशल मिडिया पर बदमाशान को फोलों करने वालें लोगों में विक्र्रम पुत्र पपुराम मेघवाल निवासी इन्द्रा कोलोनी पीपाडशहर पुलिस थाना पीपाड शहर जिला जोधपुर ग्रामीण की पहचान की गई जिस पर थाना हाजा पर गठित टीम द्वारा आसुचना व डाटाबेस सकंलित कर दिनाक 19.02.2024 को धारा 151,107 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। विक्रम द्वारा सोशल मिडिया पर ऐसे फोटो विडियो अपलोड कर दहशत फेलाता था।
थाना टीम :
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी पुलिस थाना पीपाडशहर श्री करणीदान उनि थानाधिकारी, बुद्विप्रकाश कानि, जीवणराम हैड कानि चालक को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।




