Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर : होली स्नेह मिलन समारोह 7 मार्च को

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर का होली स्नेह मिलन समारोह 7 मार्च को आयोजित होगा। आयोजन गोविन्दम् वटिका गड्डी में होगा।

सचिव सुरेश केवलिया ने बताया कि न्याति अध्यक्ष डीके व्यास की अघ्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी सभा में यह निर्णय लिया गया। इसके लिये जोधपुर शहर में रह रहे जैसलमेर पुष्करणा न्यात के घरो में निमन्त्रण देने की लिये एक टीम बनाई गई जो प्रभु लक्ष्मीनाथ के फाग गीत होय होली खेले,, घडीयालेा शिव के मन, व कलंगी जैसे फाग गीतो का गायन करते हुए निमंत्रण कार्य कर रही है ।

महिला प्रकोष्ट की अध्यक्षा गीता पुरोहित के नेतृत्व में अर्चना बिस्सा, सुरेन्द्र थानवी , सत्यदेव व्यास, अनिल गोपा, सत्यनारायण बिस्सा, सुरेश व्यास, राम कुमार आचार्य, कमल केवलिया, आनन्द चूरा, ब्रजेश पुरोहित एव अनिल केवलिया निमंत्रण देते हुए आयोजन के लिए सहयोग राशि संग्रह कर रहे है ।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ट द्वारा फाग उत्सव पुष्टिमार्गीय सिद्वान्त अनुसार व सायं को जैसलमेर के आराध्य देव प्रभु लक्ष्मीनाथ जी के पूजन के साथ महाप्रसादी का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor