Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:57 am

Thursday, July 9, 2026, 2:57 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

स्काउट-गाइड ने देखा भारत-पाक बॉर्डर, भारत माता के जयकारे लगाए

राष्ट्र शक्ति छात्र शक्ति का संगम स्काउटिंग : डॉ. पीसी जैन

कैलाश बिस्सा. जैसलमेर

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय डेजर्ट ट्रैकिंग के तीसरे दिन शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्काउट गाइड संगठन के राज्य सचिव डॉ.पी.सी. जैन जैसलमेर धरा पर पधारे। शिविर की व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपस्थित संभागी रोवर्स रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि जैसलमेर की धरा ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक एवं जैव विविधता से परिपूर्ण है। साथ ही यहां का सामरिक महत्व देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। डॉ. पी. सी. जैन ने इस अवसर पर रोवर्स रेंजर्स से आह्वान किया कि उन्हें अपने जीवन में सादगी, सच्चाई, देशभक्ति, त्याग, बलिदान की भावना को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र के लिए सुनागरिक बनना है ।

इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त राजस्थान जयपुर पूरन सिंह शेखावत ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस शिविर में राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलों से 174 रोवर्स रेंजर्स, यूनिट लीडर एवं पदाधिकारी जैसलमेर की जैव विविधता, प्रकृति अध्ययन, सामरिक महत्व, ऐतिहासिक एवं पौराणिक जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ यहां के लोगों का रहन सहन,विरासत, खान-पान, संस्कृति एवं डेजर्ट में अपने आप को एडजस्ट करने की विभिन्न विधा सीख रहे है।

दर्शनीय स्थलों का किया अवलोकन

सी.ओ. स्काउट झुंझुनू महेश कालावत ने बताया कि डेजर्ट ट्रैकिंग के तृतीय दिवस रोवर्स रेंजर्स के ट्रैकिंग शिविर को राज्य सचिव डॉ. पी. सी. जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोवर्स रेंजर्स ने घंटियाली माता, विश्व प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर एवं इंडो पाक बॉर्डर तथा सामरिक महत्व से परिपूर्ण लोंगेवाला का भ्रमण कर यहां महत्वता के बारे में जाना!

इंडो पाक बॉर्डर पर रोवर्स रेंजर्स ने भारत माता के गगन भेदी नारे से आकाश को गुंजायमान कर दिया और राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की शपथ ली । भ्रमण के दौरान रामगढ़ के सतार वाली के युवा सद्दाम खान द्वारा सभी रोवर्स रेंजर्स को मिनरल वाटर बोतल एवं जूस की व्यवस्था की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

सी. ओ. गाइड जैसलमेर कृतिका पाराशर ने बताया कि रात्रि शिविर ज्वाल (सांस्कृतिक कार्यक्रम) में रोवर्स रेंजर्स ने एक से बढ़कर एक राजस्थानी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति,देश भक्ति से ओत प्रोत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन, राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह शेखावत, सहायक राज्य संगठन आयुक्त जोधपुर छतर सिंह पीडीयार, सी. ओ. गाइड भरतपुर कल्पना शर्मा, सी. ओ. स्काउट झुंझुनू महेश कालावत, सी. ओ .स्काउट डूंगरपुर भाविक सुथार , सी. ओ. गाइड जैसलमेर कृतिका पाराशर, जैसलमेर के वरिष्ठ स्काउट पदाधिकारी मुकेश हर्ष सहित, स्काउट मास्टर राजेश कुमार भूरेश ,भूपेंद्र, डॉ.नारायण सिंह राव, डॉ. करनजीत कौर, हेमलता, पूजा चौधरी, प्रियंका चौधरी, विकी कुमार, विक्की सैनी, मोहसिन खान, राधा मीणा, अजय सैनी, अजय यादव, सूरज संतोष, मनराज गुर्जर, अतुल कुमार सहित रोवर रेंजर उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor