Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:11 am

Thursday, July 9, 2026, 1:11 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सार समाचार : केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार

चौहटन पंचायत समिति में एक ग्राम विकास अधिकारी को बदलने के आदेश बने मजाक

चौहटन पंचायत समिति में एक ग्राम विकास अधिकारी को बदलने के आदेश मजाक बन गए हैं। चार दिन बाद निरस्त ग्राम विकास अधिकारी को अतिरिक्त कार्य भार देने के आदेश दिए गए हैं। चार दिन पहले रमजान की गफन के ग्राम विकास अधिकारी को आरबी की गफन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था । आरबी की गफन के ग्राम विकास अधिकारी के पास चार ग्राम पंचायतों के चार्ज को कम करने के लिए किया था आदेश। लेकिन चार दिन बाद ही इस आदेश को निरस्त कर संबंधित के पास ही रखा है चार ग्राम पंचायतों का चार्ज। ऐसे में बीडीओ की मंशा और कार्मिकों को कई ग्राम पंचायतों का चार्ज देने को लेकर जारी आदेश चर्चा का विषय बन गया है। चौहटन पंचायत समिति के बीडीओ ने अपने ही आदेश को महज चार दिन बाद ही क्यों किया निरस्त, चर्चा जोरों पर है।

सीकर : रींगस के प्राचीन श्याम मंदिर में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब

सीकर। रींगस के प्राचीन श्याम मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। शीश के दानी के दर पर शीश नवा रहे हैं श्याम भक्त। प्राचीन श्याम मंदिर से निशान लेकर खाटू धाम के लिए भक्त प्रस्थान कर रहे हैं। श्याम भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर कमेटी ने माकूल व्यवस्थाएं की हैं। बंगाली कारीगरों ने राजहंस की तर्ज पर श्याम मंदिर को सजाया है। 200 से अधिक सुरक्षाकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला चल रहा है। वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले का आज छठवां दिन है। बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। देश के कौने-कौने से श्याम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगा कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। बाबा श्याम का मुख्य एकादशी मेला कल है। एकादशी को बाबा श्याम रथ पर विराजमान होकर करेंगे नगर भ्रमण। रथ को छूने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ती है भीड़। रथयात्रा को लेकर प्रशासन व पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor