Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:47 am

Sunday, August 23, 2026, 7:47 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ग्रुप ने मनाया फाग उत्सव

टीम द्वारा महिलाओं ने वात्सल्यपुरम बाल आश्रम के असहाय बच्चो के साथ फाग महोत्सव आयोजित किया। 

राखी पुरोहित. जोधपुर

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने फाग उत्सव मनाया। फेडरेशन ऑफिसर एवं आईएफपी निरूपा पटवा ने बताया कि पूरी टीम द्वारा महिलाओं ने वात्सल्यपुरम बाल आश्रम के असहाय बच्चो के साथ फाग महोत्सव आयोजित किया।

ग्रुप की सदस्य ऋचा जैन, राधा और अनिता अरोड़ा कृष्णा की वेशभूषा में तैयार होकर आए और रासलीला की। कार्यक्रम का खूब एन्जॉय किया। जायंट्स ग्रुप और रॉयल लेडीज समय समय पर आश्रम में कार्यक्रम में सेवा कार्य करते रहते हैं। इस बार असहाय बच्चों को खुशियां देने के लिए यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सुनियोजित ढ़ंग अयोजित करने के लिए कार्यक्रम के दौरान हाऊजी, तंबोला, अल्पाहार, नृत्य, भजन, फूलो की होली के फाग के धुन पर गायन प्रतियोगिता भी रखी गई।

कार्यक्रम में सत्तर से अधिक महिलाओं की सहभागिता रही और आनंद लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा अन्य पुरस्कार भी रखे गए।
अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि पूरा परिसर गुलाल की खुशबू और भजनों की स्वरलहरियों से सराबोर हो उठा। सांवरियों होरी खेले रे बिरज मायने, नंद के घर होली खेलो, होरी खेलत गिरधारी, राधा संग होली नंदलाल खेलत जैसी भक्तिमय होरियो का रस बरसाया गया। सचिव पूनम सोलंकी ने बताया कि रंगों के महापर्व होली के आध्यात्मिक पक्ष फागोत्सव की रंगत सूर्यनगरी में परवान पर है। ठाकुरजी के समक्ष परम्परिक संगीतमय भक्तिमय होरियो की स्वर लहरिया गूँज उठी और श्रद्धालु सदस्यों ने गुलाल व पुष्प से प्रभु संग होरी खेलने का आनंद लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor