Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:40 pm

Thursday, July 9, 2026, 6:40 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

संग्रहालय हमारे अतीत की तस्वीर :  डॉ माहेश्वरी

भारतीय पर्यटन विकास समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पर्यटन टुडे अखबार के प्रधान संपादक डॉ. नीलकमल माहेश्वरी ने दी थार हेरिटेज म्यूजियम का अवलोकन किया 

डीके पुरोहित. जैसलमेर

भारतीय पर्यटन विकास समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पर्यटन टुडे अखबार के प्रधान संपादक डॉ नीलकमल माहेश्वरी ने ग्रामीण हाट स्थित दी थार हेरिटेज म्यूजियम का अवलोकन किया। इस अवसर पर माहेश्वरी ने कहा कि संग्रहालय हमारे अतीत की तस्वीर है जहां हमारे पूर्वजों के जनजीवन इतिहास तथा कलात्मक धरोहर के साक्षात दर्शन होते हैं तथा हमारे ज्ञान में वृद्धि करते हैं। चर्चा के दौरान माहेश्वरी ने कहा कि जैसलमेर की विरासत का सौंदर्य आदित्य है। यहां आने के बाद जाने का मन ही नहीं करता। उन्होंने कहा कि जैसलमेर के पर्यटन व्यवसाय का भविष्य उज्जवल है तथा नई पीढ़ी को पर्यटन में अपना भविष्य का निर्माण करना चाहिए।

संग्रहालय के संस्थापक लक्ष्मीनारायण खत्री ने डॉ महेश्वरी को संग्रहालय का अवलोकन कराया तथा वहां प्रदर्शित वस्तुओं की व्याख्या की। इस अवसर पर खत्री ने कहा कि मरू लोक कलाओं की विरासत स्वर्ग सरीखी है जिसे आज सुरक्षित करने की चुनौती है। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ओम प्रकाश भाटिया ने स्वयं रचित कृति कुलधरा डॉ नीलकमल को भेंट की। डॉ भाटिया ने जैसलमेर के इतिहास एवं लोक संस्कृति तथा विरासत पर्यटन पर गहन चर्चा करते हुए कहा कि यहां की संस्कृति पर अनुसंधान एवं शोध कार्य करने की आवश्यकता है। प्रारंभ में डॉ ओम प्रकाश भाटिया ने डॉ नीलकमल माहेश्वरी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor