Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:01 am

Thursday, July 9, 2026, 2:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

शक्ति भक्ति मंडल द्वारा फाल्गुनी उत्सव का भव्य आयोजन, भक्ति के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु

राखी पुरोहित. जोधपुर

पीपलेश्वर महादेव मंदिर, पहला पुलिया में गत दिनों प्रमुख धार्मिक संस्था शक्ति भक्ति मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘होरियों’ (होली महोत्सव) का बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में फूलों की होली, फाग उत्सव और सांस्कृतिक भजनों की अमृत वर्षा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी के होरियो के गीत गाकर किया गया। इसके पश्चात मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली के पारंपरिक गीत और होरिया प्रस्तुत किए। पूरा पंडाल “आज बिरज में होरी रे रसिया” और अन्य होली के गीतों से गुंजायमान रहा।

पुष्प वर्षा (फूलों की होली): राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। फाग गायन: मंडल के सदस्यों द्वारा पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई। गुलाल का टीका: सात्विक होली को बढ़ावा देते हुए सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। शक्ति भक्ति मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना और समाज में आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के लिए विशेष ‘ठंडाई’ और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor