Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:22 am

Sunday, October 18, 2026, 8:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लक्ष्मीनारायण रंगा की तीसरी पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय ‘सृजन सौरम-हमारे बाऊजी’ समारोह  होगा

राखी पुरोहित. बीकानेर
देश के ख्यातनाम साहित्यकार, चिंतक, रंगकर्मी एवं शिक्षाविदï कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण  रंगा की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समारोह ‘सृजन सौरम-हमारे बाऊजीÓ का आगाज 7 मार्च, 2026 वार शनिवार को प्रात: 11 बजे होगा।
समारोह के संयोजक वरिष्ठ शिक्षाविदï् राजेश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम का प्रथम दिन ‘पुस्तक-संस्कृतिÓ को समर्पित होगा, जिसमें विशेष तौर से बालक-बालिकाओं एवं युवा पीढ़ी को बाल साहित्य नि:शुल्क अर्पण किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी में पठन अभिरूचि जाग्रत तो हो और साथ ही  इससे पाठक एवं पुस्तक संस्कृति को भी बल मिलेगा।
समारोह के सहसंयोजक क़ासिम बीकानेरी एवं गिरीराज पारीक ने बताया कि इसी क्रम में समारोह के दूसरे दिन 8 मार्च, 2026 वार रविवार को शाम 5 बजे कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा को समर्पित विशेष आमंत्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में रखा गया है। जिसमें रंगा की प्रतिनिधि रचना वाचन के साथ-साथ नगर के हिन्दी, उर्दू एवं राजस्थानी के कवि, शायर अपनी रचनाओं का वाचन करेंगे। जिसके माध्यम से कीर्तिशेष रंगा को शब्दांजलि अर्पित की जाएगी।
समारोह के तीसरे दिन 9 मार्च, 2026 वार सोमवार को कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा को आत्मिक श्रद्धासुमन-भावांजलि का आयोजन शाम 5 बजे लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में होगा।
समारोह के संयोजकराजेश रंगा ने बताया कि गत वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की स्मृति में साहित्य, रंगकर्म एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए जाने वाले ‘राज्य स्तरीय ‘लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा-सम्मानÓ का आयोजन भी शीघ्र ही किया जाएगा
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor