Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:14 am

Thursday, July 9, 2026, 1:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

“सुबह से शाम शीतला माता के नाम” भक्ति रस कार्यक्रम 11 मार्च को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

शीतलाष्टमी के पावन पर्व पर 11 मार्च, बुधवार को नागोरी गेट, कागा तीर्थ रोड स्थित श्री विश्वकर्मा जांगिड़ स्वर्गाश्रम परिसर में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत एवं श्री विश्वकर्मा जांगिड़ स्वर्गाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में “सुबह से शाम शीतला माता के नाम” भक्ति रस कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही माताजी के दर्शनार्थियों के लिए भीषण गर्मी से राहत हेतु शीतलाष्टमी से अमावस्या तक सात दिवसीय शिविर लगाया जाएगा जिसमें शीतल पेय व जल की व्यवस्था रहेगी।

श्री पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति स्वरूप धनेरवा ने बताया कि सुबह 11 से शाम 5 बजे तक आयोजित भक्ति रस कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भजन, होरियां व फाग गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस आयोजन की व्यवस्था में प्रमोद, विनोद, राकेश, ललित, योगेश सहित समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor