Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:53 am

Thursday, July 9, 2026, 2:53 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

शिक्षकों की छुट्टियां कम करने के प्रस्ताव का विरोध

शिव वर्मा. बीकानेर

राज्य सरकार द्वारा नए शिक्षा सत्र में शिक्षकों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को 45 दिनों से घटाकर 36 दिन करने के प्रस्ताव का राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध किया है।

संघ के प्रदेश नेता शंभूसिंह मेड़तिया ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की छुट्टियों में कटौती करना पूरी तरह अनुचित और शिक्षकों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों को 45 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलता है, जिसे घटाकर 36 दिन करना नियमों के विपरीत है।

मेड़तिया ने कहा कि शिक्षक पूरे वर्ष शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ चुनाव, सर्वे, जनगणना और विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यों में भी लगे रहते हैं। ऐसे में उनके अवकाश में कटौती करना शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। उन्होंने राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री से मांग की कि शिक्षकों के अवकाश में कटौती करने के प्रस्ताव को तुरंत वापस लिया जाए और पूर्व की तरह 45 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश यथावत रखा जाए। यदि सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor